February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिशन शक्ति 0.5 का थाना कुमारगंज प्रभारी ने स्कूली बालिकाओं के मन में जगाया अलख

1 min read
Spread the love

मिशन शक्ति 0.5 का थाना कुमारगंज प्रभारी ने स्कूली बालिकाओं के मन में जगाया अलख।

स्कूली बालिकाओं का खेल भावना और उपहारों से बढ़ाया उत्साह।

मिल्कीपुर/अयोध्या।
मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत कुमारगंज पुलिस द्वारा दिनांक 30 .9.25 को डॉक्टर बद्री प्रसाद स्मारक सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज में बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओ को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।प्रथम स्थान-कु० अंशिका यादव पुत्री अशोक यादव निवासी जमुनिया मऊ अयोध्या कक्षा 11 ,द्वितीय स्थान-कु० संध्या पुत्री राम आनंद यादव निवासी उदय थाना कुमारगंज अयोध्या कक्षा 9,तृतीय स्थान-कुमारी अंशिका मिश्रा पुत्री विनीत मिश्रा निवासी चरकवा अयोध्या कक्षा 8 ,सभी स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं को थाना अध्यक्ष कुमारगंज ओम प्रकाश एवं प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। उक्त अवसर पर थाना कुमारगंज मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम वर्मा, इंन्टी रोमियो टीम प्रभारी उप निरीक्षक आकिल हुसैन, महिला उप निरीक्षक पूजा रैकवार, उप निरीक्षक भानु प्रताप शाही, उप निरीक्षक नीरज चौरसिया, उपनिरीक्षक नूतन स्वरूप, उपनिषद विमल कुमार व अन्य पुलिसकर्मी तथा स्कूल के अध्यापक गण आदि लोग मौजूद रहे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *