February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शांति, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखना हम सभी का दायित्व :- जिला कलक्टर

1 min read
Spread the love

जिले में शांति, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व- जिला कलक्टर
जिला स्तरीय शांति समिति बैठक आयोजित
धौलपुर,

आगामी करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज सहित अन्य त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए जिले में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य जब भी उनके क्षेत्र में कोई धार्मिक आयोजन, उत्सव हो ऐसे में वहां सौहार्द बनाए रखने में मददगार बनें। उन्होंने कहा कि शांति समिति में युवाओं को सदस्य बनाया जाएं। कानून व्यवस्था के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन को देखते हुए क्षेत्र में आमजन को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी पैदा नहीं हो इसके लिए समिति के सदस्य नजर रखें तथा उसकी जानकारी प्रशासन को दें। पुलिस आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए पूर्णतः सतर्क एवं चौकन्ना रहेगी। उन्होंने कहा कि यद्यपि जिला साम्प्रदायिक दृष्टि से शांतिपूर्ण इतिहास रखता है, पुलिस एवं प्रशासन कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कड़ी नजर बनाए रखेगा। धर्म गुरू आस्था के केन्द्रों पर गंदगी ना फैलाने के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में दीपावली से पूर्व सम्पूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही सड़कों में बरसात के जलभराव से हुए गढढों का भराव किया जाना सुनिश्चित करें एवं जिन क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट बंद है उनको शीघ्रता शीघ्र चालू किया जाए। किसी प्रकार की कोई अफवाह सोशल मीडिया या अन्य किसी प्लेटफॉर्म से प्राप्त होने पर इसकी जानकारी कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05642-220033 पर दें। जिससे मामला प्रशासन के संज्ञान में आ सकें। इसी प्रकार ग्रामीणों क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरस्त किया जाना सुनिश्चित करें। शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल किया जाए।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि धार्मिक आयोजन के दौरान कोई भी व्यक्ति साम्प्रादायिक सदभावना को ठेस पहुंचाने का कार्य करता है तो उसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं। कानून पर विश्वास करें। कोई भी व्यक्ति या संस्था इंटरनेट तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसी प्रकार का धार्मिक उन्माद, जातिगत द्वेष या दुष्प्रचार नहीं करें। शांति समिति सदस्य जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाए और किसी भी प्रकार का धार्मिक उन्माद ना फैलने दें। सभी धार्मिक आयोजन के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता मौजूद रहेगा। हर्षोल्लास के साथ अपने-अपने त्यौहार मनाएं।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *