February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वृद्धजन समाज की धरोहर हैं, उनकी सेवा ही सच्ची मानव सेवा-डॉ. वी. डी. व्यास

1 min read
Spread the love

वृद्धजन समाज की धरोहर हैं, उनकी सेवा ही सच्ची मानव सेवा-डॉ. वी. डी. व्यास
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने रामश्रय वार्ड में वृद्धों को फल वितरित किए
धौलपुर,

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर धौलपुर के नवनियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी. डी. व्यास ने जिला अस्पताल परिसर स्थित रामश्रय वार्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया, उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित कर शुभकामनाएं दीं।
डॉ. व्यास ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की जड़ों के समान हैं। जिस प्रकार वृक्ष अपनी शक्ति जड़ों से लेता है, उसी प्रकार नई पीढ़ी को भी अपने बड़ों के अनुभव और आशीर्वाद से जीवन की दिशा मिलती है। उनकी सेवा करना और उनका सम्मान करना न केवल हमारा कर्तव्य है बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा भी है। उन्होंने आगे कहा आज के बदलते सामाजिक परिदृश्य में अक्सर वृद्धजन उपेक्षा का शिकार हो जाते हैं। यह चिंता का विषय है। हमें केवल उनके स्वास्थ्य का ही नहीं बल्कि उनके मानसिक और भावनात्मक संबल का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि हम उन्हें प्रेम और सम्मान देंगे तो वे अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में भी संतोष और आनंद अनुभव करेंगे।
युवाओं से विशेष अपील करते हुए डॉ. व्यास ने कहा नयी पीढ़ी को चाहिए कि वे अपने दादा-दादी, नाना-नानी और समाज के अन्य बुजुर्गों के साथ समय बिताएँ। उनके अनुभव और आशीर्वाद जीवन के हर संघर्ष में सहारा बनते हैं। वृद्धजन यदि स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे तो समाज और राष्ट्र भी स्वस्थ और सशक्त बनेगा।
इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनका सम्मान किया। वातावरण बेहद भावनात्मक और सौहार्दपूर्ण रहा। जिला चिकित्सालय धौलपुर में राज्य सरकार द्वारा रामाश्रय वार्ड चलाया जा रहा है जिसमें 20 बेड की क्षमता है तथा इस वार्ड में समस्त दवाइयां व चिकित्सा संबंध सभी जांच निशुल्क की जा रही है भर्ती मरीजों को उनके आहार विहार तथा दिनचर्या के बारे में बताया गया फिजियोथेरेपिस्ट मनीष दीक्षित अजय शर्मा ने फिजियोथेरेपी के बारे में जानकारी दी उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर चेतराम मीणा ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मरीज को उनके अधिकारों का अधिकतम उपयोग करने तथा राजकीय चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *