February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

1 min read
Spread the love

अमानीगंज अयोध्या

Oplus_0

खंडासा के अमावा सूफी गांव में रविवार दोपहर एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
मृतका खुशबू (26) पत्नी सूरज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका का मायका कोतवाली रुदौली के रहीमगंज में हैं। मृतका के बाबा बुद्धू लाल ने खंडासा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मृतका का विवाह 2018 में हुआ था, एक वर्ष का छोटा बेटा है।
प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *