रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा अस्पताल में मरीजों को वितरित किया खाद्य पदार्थ
1 min readबाँदा
रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा लगभग एक सैकड़ा मरीजों को फल,बिस्किट,कपड़े आदि का वितरण जिला महिला अस्पताल बाँदा में किया गया।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से,सुगन्धा अग्रवाल के द्वारा बच्चों को कपड़े दिये गए, महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में, डॉ0 नमरा शीराज़ जी की उपस्थिति में,जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट,कपड़े आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला टीम की सचिव प्रमोद रेखा द्विवेदी और सदस्य रश्मि सिंह के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।उक्त फल,बिस्किट,कपड़े आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों,समाजसेवियों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की।रिज़वान अली संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष,सुनील सक्सेना संगठन मंत्री,मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,महिला अध्यक्ष तबस्सुम फ़ात्मा, महिला उपाध्यक्ष रीना कन्नौजिया, महिला महामंत्री रिया खान, सदस्य फरज़ाना बेगम,मुमताज़ बेगम,शहाना खान, अनम खान,निहाल खान, रईश खान आदि।

