हर्षित पांडेय द्वारा आयोजित मां दुर्गा पूजा के दरबार मे महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति की पाठशाला
1 min readअयोध्या
पुराकलंदर के शांतिपुर में हर्षित पांडेय द्वारा आयोजित मां दुर्गा पूजा के पंडाल तेजतर्रार महिला दरोगा खुशबू यादव, व महिला आरक्षी जागृति सिंह, दिव्या, जमुना, द्वारा गांव की महिलाओं
को जागरूक करते हुए बताया के कोई भी बेटी या महिला किसी भी मुश्किल समय मे तत्काल 112 नम्बर पुलिस को सूचित करें तथा सरकार के अन्य सुरक्षा नम्बर 1076 ,1090 ,181 की भी उपलब्धता बताई ।
हमेशा घर जाते समय अकेले न निकले किसी दुष्ट द्वारा यदि छेड़छाड़ या कोई गलत हरकत की जा रही है तो उसकी सूचना तत्काल परिजन के साथ साथ 112 नम्बर पुलिस को भी दे जिससे अपराध पर अंकुश लग सके ।
कार्यक्रम के दौरान हर्षित पांडेय ने महिला दरोगा और महिला आरक्षी का स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम में, पुनीता पांडेय, लीलावती पांडेय, सीमा, सोनम, साक्षी , वर्तिका पांडेय, समस्त गांव की महिलाएं मौजूद रही

