February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एडीएम ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के दिए निर्देश

1 min read
Spread the love


धौलपुर राजस्थान

राज्य सरकार द्वारा शहरी व ग्रामीण नागरिकों को प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु सेवा पर्व पखवाड़ा के अन्तर्गत शहरी सेवा शिविरों व ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में ग्रामीण सेवा शिविर के तहत उपखण्ड सैपऊ के चौराखेड़ा का अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देश दिए कि शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सरकार की मंशानुसार योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी रूप से दिया जाए। उन्होंने पीएचईडी को पेयजल टंकियों की सफाई और लीकेज मरम्मत के कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने एफएचटीसी के बारे में जानकारी लेकर ठेकेदार के माध्यम से सड़कों को दुरुस्त कराए जाने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जेवीवीएनएल को नए कनेक्शन शीघ्र जारी करने, उन्होंने सामाजिक सुरक्षा विभाग को पेंशन सत्यापन, नए आवेदन एवं दिव्यागों को डीजिटल विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र बनवाए जाने में सहायता करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शिविर स्थल पर पौधा रोपण किया। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें और पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *