February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाड़ी में आयोजित शिविर में खंड विकास अधिकारी के द्वारा बच्चे का किया अन्नप्राशन

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

बाड़ी में एक बच्चे का किया अन्नप्राशन
उपखण्ड बाड़ी में आयोजित शिविर में उप खण्डाधिकारी बाड़ी भगवत शरण त्यागी एवं तहसीलदार उत्तम चन्द बंसल ने एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने इस सम्बन्ध में कहा कि पोषण अभियान प्रधानमंत्री महोदय की वृहद संकल्पना है। इसमें सभी विभाग भावी पीढ़ी के निर्माण हेतु अपनी भूमिका निभाए।
धौलपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर जिले के लोगों के लिए बढ़ी राहत का साधन बन रहे है। इन शिविरों में ना केवल वर्षो से अटकी समस्याओं का निस्तारण किया है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक सबंल और न्याय भी दिलाया है। जिले के बाड़ी उपखण्ड के एक छोटे से गांव जमूरा का अड्डा में विशेष रूप से घुमंतू-अर्द्धघुमंतू मोगिया समुदाय निवास करता है। इस छोटे से गांव में रहने वाले मातादीन पुत्र बंशी, जगदीश पुत्र हरिसिंह अपने परिवार के साथ सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर जीवनयापन कर रहे थे। जीवन की कठिनाईयां, आर्थिक तंगी और छत के अभाव में वह लगातार संघर्ष कर रहे थे। मातादीन एवं जगदीश एक मेहनती मजदूर है। रोज कमाते, रोज खाते है। बारिश हो या तेज धूप उनके लिए कोई राहत नहीं होती। क्योकि पक्की छत नहीं, बच्चों की पढ़ाई, पत्नी की चिंता और उम्र के साथ बढ़ती जरूरतों ने तोड़ कर रख दिया। जब गांव में आवासी पटटे के लिए सर्वे हुआ तो मातादीन एवं जगदीश को बताया कि उन्हें भी इसका लाभ मिल सकता है। पहले तो उन्होंने विश्वास नहीं किया। लेकिन ग्राम पंचायत नकसौदा के ग्रामीणों एवं स्थानीय प्रशासन की मदद से उन्होंने आवेदन किया। काफी इंतजार और प्रक्रिया के बाद उनको आवासीय पटटा भूमि का स्वामित्व मिला। अब उनके पास अपनी जमीन है। कानूनी रूप से पक्की जमीन जिसपर वह अपने सपनों का घर बना सकते है। सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना और भूमि पट्टा वितरण योजना ने उनकी जिदंगी में नया उजाला ला दिया। जब उन्हें ग्राम पंचायत नकसौदा में ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टा मिला तो उनके चेहरे पर जो मुस्कान थी वह उनके वर्षो के संघर्ष की गवाही दे रही थी। अब वे ना सिर्फ अपने लिए घर बना सकते है, बल्कि अगली पीढ़ी को भी बेहतर जीवन दे सकते है। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी भगवत शरण त्यागी एवं तहसीलदार उत्तम चंद बंसल को उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि योजनाएं सही तरीके से जरूरतमंदो तक पहुंचे तो जिदंगी बदल सकती है। पट्टा सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं यह उनके आत्मसम्मान और भविष्य की बुनियाद बन गया है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *