विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रेलवे अस्पताल में 50 विशिष्ट फार्मासिस्ट किए गए सम्मानित
1 min read
सुल्तानपुर
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सुल्तानपुर जंक्शन के रेलवे अस्पताल में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय रेलवे अस्पताल समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में गेस्ट फार्मासिस्ट के रूप में केशव गुप्ता जी फार्मासिस्ट की तरफ से व्याख्यान दिया गया। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन और यूनिक फाउंडेशन के तत्वाधान में रेलवे अस्पताल के फार्मासिस्ट केशव गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी दुबेपुर डॉक्टर केएस तिवारी, फार्मासिस्ट आशीष कुमार अयोध्या कैंट, शुभम बरनवाल, अनिकेत, अब्दुल कलाम, धनंजय पाल, अमन मिश्रा, सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, मंत्री लक्ष्मण स्वरूप श्रीवास्तव आदि लोग पहुंचे और कार्यक्रम में सहभागिताकी। बीएमएस फार्मेसी कॉलेज तिलोई के डायरेक्टर डॉ विवेक श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के पदाधिकारी ओमप्रकाश गॉड समेत कई लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, मंत्री आसिम सज्जाद, पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, महावीर प्रसाद यादव, पूर्व शाखा मंत्री टीएन शुक्ला, सुरेश चंद्र द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
