यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
1 min readब्लॉक मुख्यालय पर यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सभी मांगों को प्रशासन जल्द करें निस्तारण अन्यथा जिला स्तर तक होगा आंदोलन : मानस तिवारी
सुल्तानपुर।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी के नेतृत्व एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की उपस्थिति में सैकड़ो की संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया तत्पश्चात क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को अवगत कराते हुए 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और सुनिश्चित कार्यवाही की मांग किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में बने शौचालय के निर्माण की धनराशि खाता धारक को नहीं दी जा रही है, ऑनलाइन आवेदन किए गए राशन कार्ड धारकों का सत्यापन सुनिश्चित व जिनका राशन कार्ड बना है उनका निरस्त कर दिया गया है जांच कर पुनः जोड़ा जाए। क्षेत्र में उड़ रहे ड्रोन चोरी की घटनाओं को प्रशासन गंभीरता से लेकर लोगों में जागरूकता लाए। वही ब्लॉक क्षेत्र के भरथीपुर ग्राम पंचायत की आधा दर्जन सड़के जर्जर अवस्था में हैं उन्हें पुनः नवीनीकरण सुनिश्चित कराया जाए तो वहीं क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रोस्टर के मुताबिक किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा कि प्रशासन हमारी मांगों को गंभीरता पूर्वक लेकर समय से निस्तारण सुनिश्चित करें अन्यथा हम कांग्रेस के लोग यह संघर्ष जिला स्तर तक लेकर जाएंगे। क्षेत्र की दर्जनों सड़के टूटी हुई है उन पर चलना दूभर हो गया है उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारकों का ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी उन्हें जोड़ा नहीं जा रहा है और जिनका बना है उनका निरस्त कर दिया जा रहा है, वहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है प्रशासन इसे अफवाह बात कर नजरअंदाज कर रहा है लेकिन ग्रामीण रात-रात भर जाग कर अपने गांव घर की पहरेदारी कर रहे प्रशासन अभिषेक सिंह राणा जी, रणजीत सलूजा जी शकील अंसारी जी,सलाहुद्दीन हाशमी जी,राजेश तिवारी सुब्रत सिंह शनि जी आदित्य विक्रम सिंह जी रणवीर राणा जी,वरुण मिश्रा जी,तेज बहादुर पाठक जी,हामिद राईनी जी,इकराम खान जी, ओम प्रकाश दुबे जी, शाहबाज खान जी, शिवम मिश्रा जी नफीस पठान जी साबिर जी प्रदीप सिंह जी राधेश्याम पांडेय जी अनूप पांडेय जी आशीष मिश्रा जी नफीस धीरू पांडेय जी शुभम पांडेय जी ऋतिक तिवारी अभिषेक यादव कुलदीप यादव अभय सिंह रणवीर सिंह राणा अनुराग यादव आदित्य विक्रम सिंह प्रतीक सिंह अतुल यादव उत्कर्ष शुक्ला शिवम पांडे विकास यादव प्रिंस निषाद विष्णु तिवारी हर्षपाल अशरफ वैभव मिश्रा आदि छात्र नेताओं के साथ क्षेत्र वासी मौजूद रहे
