April 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आओ मिलकर एक दिन, एक घंटा, एक साथ करें श्रमदान :- ए. एन. सोमनाथ

1 min read
Spread the love


धौलपुर राजस्थान

जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 के अन्तर्गत स्वच्छोत्सव की थीम पर बड़े ही जोर-शोर से मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत विभाग से निर्धारित प्रतिदिन गतिविधियों के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत करीमपुर में किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ द्वारा करीमपुर के मुख्य सड़क पर पड़े पुराने कचरे को हटवाया गया। सड़क की सफाई की गई एवं बाजार में दुकानदारों से अपील की गई कि कचरे को इधर-उधर ना फेकें ना ही इसे जलायें इससे पर्यावरण दूषित होता है व आमजनों में विभिन्न बीमारियां हो जाती है। कचरे हेतु अपने दुकान के सामने कचरा पात्र रखें। ग्राम पंचायत द्वारा कचरे उठाने व सफाई के टेण्डर किये गये है जिसके तहत संवेदक द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण हेतु वाहन भिजवाया जाएगा उसी वाहन में कचरा डालें। यदि अपील के पश्चात् भी कोई दुकानदार कचरा सड़क पर अथवा जलाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके पश्चात् मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबलीराम जाट मय समस्त स्टाफ व आमजन के साथ विद्यालय में स्वयं जाकर परिसर की साफ-सफाई की व कक्षाओं में सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कक्षा की दीवारों पर जाला लगा देख स्वयं ही झांडू से जाले हटाये व विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों पर नाराजगी जाहिर की तथा निर्देशित किया गया की विद्यालय परिसर व कक्षाओं की नियमित साफ-सफाई की जावें एवं समस्त छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया एवं गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने एक मत होकर आश्वासन दिया की भविष्य में समस्त विद्यालय परिसर साफ एवं स्वच्छ मिलेगा। इसके उपरान्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा ग्रामीण जनों व विद्यार्थीयों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। साथ ही स्वच्छता की रैली निकाल कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। ग्रामीण जनों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग करने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी व ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाये जाने की अपील की गई। इस दौरान रामबोल सिंह विकास अधिकारी सैपऊ, मनोज कुमार डी.पी.सी. एस.बी.एम., नितिन यदुवंशी एम.आई.एस., मोहनप्रकाश, नीरज दीक्षित, तथा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच, एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *