February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रोजगार उत्सव कार्यक्रम में 184 नव नियुक्त युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र,सिंचाई एवं पेयजल परियोजना का किया लोकार्पण

1 min read
Spread the love



धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना का किया लोकार्पण
धौलपुर,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संकल्पबद्ध प्रदेश सरकार युवाओं के समग्र विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसी विजन के तहत माननीय प्रधानमंत्री महोदय नरेन्द्र मोदी द्वारा बांसवाड़ा से जिले की धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना का लोकार्पण एवं रोजगार उत्सव आयोजित किया गया।
इस क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर परिषद धौलपुर के टाउन हॉल में आयोजित हुआ, जो बासवाड़ा में आयोजित समारोह से वर्चुअली जुड़ा रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा जिले के 184 नव नियुक्त कार्मिकों का अभिनंदन। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने सभी नवचयनित कर्मियों को वेलकम किट प्रदान कर शुभकामनाएं दीं और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां प्रदेश सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की बड़ी उपलब्धि हैं और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। जिला कलक्टर ने कहा कि धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना में चम्बल नदी से प्रतिवर्ष कुल 102.84 एमक्यूएम पानी लिफ्ट किया जाएगा। जिससे धौलपुर के 65, सैपऊ के 25, मनियां के 83 एवं राजाखेड़ा के 83 कुल 256 गांवों के 39 हजार 980 हैक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रथम चरण में रबी सीजन में सैपऊ, मनिया, धौलपुर एवं राजाखेड़ा तहसील के लगभग 20 हजार हैक्टेयर रकबे में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पूर्व सांसद रामस्वरुप कोली, नीरजा शर्मा, डॉ. शिवचरण कुशवाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन गोविंद गुरु ने किया। धौलपुर के कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीना, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग संत सिंह मीणा, धीर सिंह जादौन, कमल पहाड़िया, बाचाराम बघेल, महिला अध्यक्ष कल्पना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *