February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रेमी संग शादी के लिए युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, दिसंबर को होनी थी सगाई, इस रिश्ते के खिलाफ था परिवार

1 min read
Spread the love

कुमारगंज/अयोध्या

अयोध्या जनपद थाना कुमारगंज क्षेत्र में बुधवार की शाम एक युवती ने प्रेमी से शादी ना होने की आशंका में जहर खा लिया। इसके बाद युवती को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र के तेंधा गांव का है। घटना की जानकारी मिलते ही युवती का प्रेमी भी अस्पताल पहुंच गया। इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे युवती के नाना जानकारी के अनुसार युवती का प्रेम प्रसंग गोकुला सथरी गांव के एक युवक से चल रहा था। लड़की के नाना इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। परिवार चाहता था कि लड़की की शादी किसी और जगह हो। युवती छोटे से ही अपने नाना के घर रह रही थी, लेकिन वह अपने प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ी थी। परिवार के विरोध के बाद लिया यह कदम बुधवार की शाम, जब परिवार ने प्रेम संबंध के खिलाफ विरोध किया, तो लड़की ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। स्थिति गंभीर होने पर परिवार के सदस्य तुरंत उसे अस्पताल ले गए चिकित्सक डॉ. तनुज कुमार चौधरी ने बताया-समय पर इलाज मिलने से युवती की जान बच गई 29 दिसंबर को शादी फिक्स होनी थी युवती के नाना ने बताया- 29 दिसंबर को बरीक्षा कर शादी की तारीख तय करने की योजना थी। हमने लड़की से कहा था कि अगर आप वही शादी करना चाहते हैं तो ठीक है। परीक्षा के बाद तारीख तय हो जाएगी। लेकिन उसे शंका थी कि कहीं शादी किसी और जगह ना कर दी जाए। इसी कारण उसने जहर खा लिया। पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और युवती की सुरक्षा के साथ-साथ घटना के पीछे की वजहों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *