February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण पांच गायें बीमार, दोषियों पर कार्यवाही की मांग

1 min read
Spread the love

तिंदवारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पलरा,के गौशाला का निरीक्षण पांच गायें बीमार, दोषियों पर कार्यवाही की मांग

बांदा

ग्राम पंचायत पलरा, ब्लॉक तिंदवारी में गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने वहां की स्थिति को चिंताजनक बताया।
निरीक्षण दल में तहसील अध्यक्ष पवन द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, संयोजक राम मनोहर यादव और शिव मंदिर संयोजक शेरू भाई शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में पांच गायें बीमार पाई गईं।
गौशाला कर्मचारियों ने बताया कि न तो ग्राम प्रधान नियमित रूप से गौशाला का दौरा करते हैं और न ही कोई डॉक्टर गायों की देखभाल के लिए आता है।
इस लापरवाही पर गौ रक्षा समिति ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पदाधिकारियों ने गौशाला की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की, ताकि गायों को बेहतर देखभाल और चिकित्सा सुविधा मिल सके। साथ ही, उन्होंने जिम्मेदार व्यक्तियों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *