February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर सफाई अभियान आयोजित

1 min read
Spread the love

अयोध्या

गोसाईगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सफाई अभियान आयोजित

नगर पंचायत गोसाईगंज में आज 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर वार्ड नंबर 4 स्थित महादेव घाट मंदिर के पश्चिमी प्रांगण में नगर पंचायत एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के संयुक्त सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल, स्वच्छता अंबेडकर मौसमी किन्नर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद चौरसिया, सेक्टर संयोजक आलोक गुप्ता, सभासद प्रवीण कुमार, मंडल उपाध्यक्ष शिवपूजन सिंह, मंडल मंत्री राजन सोनी, बूथ अध्यक्ष श्री प्रकाश सोनी, राकेश तिवारी, उत्कर्ष शेखर जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि अजय कनौजिया, नगर पंचायत के कर्मचारीगण एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।

सफाई अभियान के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *