February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सहकारी समिति कर्मियों ने किया प्रदर्शन,वेतन दो नही तो होगा “हल्ला बोल

1 min read
Spread the love

तिकोनिया पार्क में एक जुट हुए सैकड़ों आंदोलनकारी

सुल्तानपुर

विभिन्न मांगों को लेकर
उ०प्र० संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ एक आवश्यक बैठक तिकोनिया पार्क सुलतानपुर की गयी है, जिसमें कर्मचारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि जब तक समिति कर्मचारियों को नियमित वेतन का भुगतान की व्यवस्था नहीं की जाती है तब तक सदस्यता महाअभियान का बहिष्कार किया जायेगा।संग़ठन ने निर्णय लिया कि मांगें पूरी नही होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।इसी क्रम में आगामी एक अक्टूबर को जिलाधिकारी के माध्यम सूबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा एवं छह अक्टूबर से समितियों में पूर्ण ताला बन्दी की जायेगी।
बैठक को मण्डल अध्यक्ष केदारनाथ तिवारी एवं मण्डल मंत्री जितेन्द्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यदेव द्विवेदी, जिलामंत्री रमाकान्त तिवारी, चन्द्रभान शर्मा ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर जनपद के कोने कोने से आये समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *