February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ई-रिक्शा यात्री से 10 हजार रुपए लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 4 हजार रुपए बरामद

1 min read
Spread the love

अयोध्या

अयोध्या में एक ई-रिक्शा यात्री से लूट के मामले में दो आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के पैसों में से 3,950 रुपये बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुड़ गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक घटना 22 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित दर्शननगर से ई-रिक्शा लेकर अपने गांव ददेरा जा रहा था। बड़ी नहर ददेरा के पास आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर 10,000 रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पुलिस टीम गठित कर दी थी। पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर की रात 12:05 बजे कादीपुर चौराहे के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ वर्मा और विशाल वर्मा शामिल हैं। सौरभ वर्मा उघरपुर का रहने वाला है, जबकि विशाल वर्मा यादगारपुर मोहतसिमपुर का निवासी है। दोनों आरोपियों का पूरा कलन्दर थाने में पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। सौरभ के खिलाफ दो मामले और विशाल के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी में उप निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव, उप निरीक्षक सूरज कुमार और कांस्टेबल धर्मवीर सिंह व विक्रम सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *