नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर में सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण दिया निर्देश
1 min readनवरात्र पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर गिरवां में सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण । दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बांदा – नवरात्र पर्व के दृष्टिगत जनपद में स्थित दुर्गा मंदिरों एवं स्थलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आ रही है इसके लिए बांदा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं इसी क्रम में आज दिनांक 24.09.2025 को जिलाधिकारी बांदा जे0 रिभा व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना गिरवां क्षेत्र अन्तर्गत खत्री पहाड़ स्थित माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर गिरवां में पुलिस प्रबंध आदि का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा, और भीड़ नियंत्रण आदि विषयों की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है । विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को मंदिर प्रांगण एवं प्रमुख स्थलों पर तैनात किया जाएगा ।
साथ ही मंदिर परिसर में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जहां जरूरतमंद महिला श्रद्धालु सहायता प्राप्त कर सकती हैं ।
भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर में आने-जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है । इस दौरान अधिकारियों द्वारा लगाए गए पुलिस बल को चेक किया गया तथा उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । क्षेत्राधिकारी नरैनी तथा प्रभारी निरीक्षक नरैनी को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करें कि वाहनों की पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही हो, उचित स्थानों पर बैरीकेडिंग की जाए ।
भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए ।
मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सादे वस्त्रों में पुलिस बल को लगाया गया है साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है । महिलाओं की सुरक्षा एवं दर्शन पूजन को सुगम बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है । मंदिर परिसर, पार्किंग क्षेत्र एवं आस-पास के प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक गिरवां सुरेश कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे ।

