February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जातिसूचक शब्द, काली फ़िल्म, स्टंट दिखाने वालो पर यातायात पुलिस का शिकंजा

1 min read
Spread the love

सहारनपुर।

एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशानुसार समस्त ज़िले में ऐसे तमाम लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है जो कि अपनी बाइक या कार पर अपनी जाति का उल्लेख करते हैं, वाहनों पर काली फ़िल्म लगाते हैं या बाइक से सड़कों पर स्टंट कर दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं।

सीओ ट्रैफिक व एसआई अमित तोमर ने सड़को पर उतरकर ऐसे तमाम लोगो पर कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। आज इस प्रकार के जातिसूचक शब्द लिखे 23 वाहनों, काली फ़िल्म लगाने वाले 05 वाहनों व स्टंट करने वाले 02 वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई।

वहीं जातिसूचक शब्दो को वाहनों से हटाकर उनके स्वामियों को चेतावनी भी दी गई है, एसआई अमित तोमर ने बताया है कि उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *