February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच मे जुटी

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम सभा सलोनी में एक 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में तनाव व्याप्त है। सूरज पुत्र गंगाराम (उर्फ फकीर चंद) अपने खेत में मचान बनाकर खेत की रखवाली करने गया था, लेकिन आज सुबह स्थानीय लोगों ने उसे मचान पर चारपाई से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को अपने घर पर ले जाकर थाना इनायत नगर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा के साथ फॉरेस्क टीम द्वारा हर एँगल से जांच कर पुलिस टीम ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक सूरज की हाल ही में निशा से शादी हुई थी, जो जानकी प्रसाद निवासी बैजू का पुरवा की हैं। शादी के बाद ससुराल पक्ष के साथ मृतक के परिवार के बीच कई बार विवाद भी हुए थे। दो दिन पहले मृतक के परिवार के लोग ससुराल पक्ष से विदाई के संबंध में बातचीत करने भी गए थे। मृतक के तीन भाई हैं, जिनमें सबसे छोटा भाई आकाश (22 वर्ष) अविवाहित है।
थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या लगती है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *