मिशन किलकारी के तहत सीएचसी बीकापुर में लगातार हो रहा है सीजीरियन ऑपरेशन प्रसव
1 min readबीकापुर अयोध्या
सीएमओ डॉक्टर सुशील बनियान के मार्गदर्शन मे मिशन किलकारी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर द्वारा महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। सीएचसी बीकापुर में पिछले 1 महीने के भीतर करीब 50 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क सीजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ है। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर को समाप्त किया जा सके। सफल ऑपरेशन में महिला सर्जन डॉ. गुंजन यादव और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञता और समर्पण के साथ ऑपरेशन को सफल बनाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने बताया कि सभी जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क उपचार और दवाएं प्रदान की जा रही हैं। बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ दिया जा रहा है और सभी मरीजों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जल्द ही एक बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में की जाए। इससे नवजात शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी और उनकी सेहत का ध्यान रखा जा सकेगा। मिशन किलकारी एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इस मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं। तथा संस्थागत प्रसव एवं निशुल्क सेवा होने से गरीबों का आर्थिक शोषण नहीं होता है। पैसों की भी बचत होती है।

