February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कैंसर पीड़ित हरिनारायण उर्फ राजू अवस्थी को समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री ने घर जाकर इलाज के लिए दी आर्थिक मदद

1 min read
Spread the love

लक्ष्मण घाट निवासी कैंसर पीड़ित हरिनारायण उर्फ राजू अवस्थी को समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने घर जाकर इलाज के लिए दी आर्थिक मदद

अयोध्या

आज समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने अयोध्या के लक्ष्मण घाट निवासी कैंसर पीड़ित हरिनारायण उर्फ राजू अवस्थी को उनके घर जाकर उनकी आर्थिक मदद करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की l इस मौके पर तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कैंसर पीड़ित राजू अवस्थी के साथ पूरी समाजवादी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उनके साथ उनकी मदद के लिए खड़ा हुआ है उन्होंने वहां आए सभी साथियों से कैंसर पीड़ित राजू के लिए सहयोग करने का आवाहन किया एवं उनको भरोसा दिलाया आगे जो भी जरूरत होगी उसको पूरा किया जाएगा एवं उनके इलाज के लिए कोई कमी नहीं होने पाएगी पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के आवाहन पर महंत बाल योगी रामदास, पार्षद महेंद्र शुक्ला सपा नेता रवि यादव आदि लोगों ने मौके पर आर्थिक मदद करते हुए उनको जल्दी स्वस्थ होने की कामना की महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर बाल योगी महंत रामदास जिला उपाध्यक्ष चौधरी बलराम यादव प्रवक्ता राकेश यादव, महानगर सचिव विजय यादव, रवि यादव, पार्षद महेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र श्रीवास्तव अखिलेश पांडे, पुजारी पंकज मिश्रा, घनश्याम यादव,प्रज्वल सिंह, श्याम शरण,आदि लोग मौजूद रहे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *