शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डायट प्राचार्य द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
1 min readबांदा

सुधा सिंह राजपूत प्रधानाध्यापिका ने जनपद स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेर्टी प्रतियोगिता 2025 भाषा में प्रथम स्थान किया षष्ठम जनपद स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता 2025 दिनांक 23.9.2025 को स्थान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांदा में आयोजित की गई सुधा सिंह राजपूत प्र.अ. प्राथमिक विद्यालय नंदवारा क्षेत्र महुआ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सभी ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया प्राथमिक स्तर भाषा एवं गणित में प्रतियोगिता हुई जूनियर स्तर ,विज्ञान सामाजिक विषय, भाषा, गणित प्रतियोगिता हुई सभी ब्लॉकों से पांच-पांच प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और सभी ने वही डायट में ही टी.एल. एम बनाकर प्रस्तुतीकरण किया। सभी के टीएम बहुत सराहनीय थे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डायट प्राचार्य द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
