February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने लूट की गैंग का किया पर्दाफाश, चार आरोपी चढ़े हत्थे, करीब 40 लाख की लूट का किया खुलासा, 20 वारदातो को दे चुके हैं अंजाम

1 min read
Spread the love

धौलपुर पुलिस ने लूट की गैंग का किया पर्दाफाश, चार आरोपी चढ़े हत्थे, करीब 40 लाख की लूट का किया खुलासा, 20 वारदातो को दे चुके हैं अंजाम,

धौलपुर राजस्थान

जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने तीन थाना क्षेत्र में हुई 20 से अधिक लूट का खुलासा करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आरोपी के भाग के वक्त पर में चोट लग गई। सभी आरोपी अपनी गैंग के साथ मिलकर फाइनेंस कर्मियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि कंचनपुर, सैंपऊ, बसेड़ी और कौलारी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से फाइनेंस कर्मियों के साथ लूट होने की वारदातें सामने आ रही थी। जिनका खुलासा करने के लिए कंचनपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में भी गठित की थी। जिस टीम ने साइबर सेल की मदद से क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा किया हैं।जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों को अर्रूआ नाले के पास से गिरफ्तार किया गया हैं। जिनमें से मुख्य आरोपी गौरव जाटव के भागते वक्त पैर में चोट लग गई। गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों से जिले में हुई 40 लाख रुपए और इलेक्ट्रॉनिक सामान की 20 लूटों का खुलासा किया गया हैं। एसपी ने बताया कि गैंग में शामिल दूसरे सदस्यों की भी तलाश की जा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया फाइनेंस कर्मी अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में रिकवरी करते थे। रिकवरी करने के बाद शाम के वक्त वापस अपने ऑफिस लौटते थे। इसी दौरान बदमाश सुनियोजित तरीके से फाइनेंस कर्मियों की रैकी करते थे। रैकी करने के बाद पीछा करते और सुनसान स्थान पर फाइनेंस कर्मियों को रोककर हथियार की नोक पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो जाते थे।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया गत लंबे समय से इलाके में हो रही लूट की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही थी। पुलिस ने वारदातों की चुनौती को स्वीकार करते हुए कंचनपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह चौधरी को मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। इसके अलावा साइबर सेल इंचार्ज नरेंद्र कुमार, एएसआई फतेह सिंह, एएसआई सोनवीर,हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को टीम में शामिल किया गया। साइबर तकनीकी यंत्र एवं मुखबिर की सटीक सूचना पर चारों बदमाशों को कंचनपुर थाना क्षेत्र के अरुआ नाले के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया चारों गिरफ्तार शुदा बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया अनुसंधान में निश्चित तौर पर बड़ी वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।
गौरव पुत्र भवानी सिंह उम्र 19 साल निवासी चंदे का पुरा पूरा थाना कोलारी,राहुल पुत्र राकेश उम्र 19 साल निवासी नोरंगावाद कोलारी, जोगेश पुत्र पृथ्वीराज उम्र 24 साल निवासी चंदे का पुरा कौलारी एवं विवेक उर्फ रामलखन उर्फ विष्णु पुत्र रामनिवास उम्र 24 साल निवासी बंडा पुरा तसीमों को गिरफ्तार किया है।

बाइट धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान

।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *