February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष योगेश शर्मा एवं महामंत्री बने सिद्धार्थ पाण्डेय को लोगों ने दी शुभकामनाएं

1 min read
Spread the love

विश्व हिंदू महासंघ सतना जिले के अध्यक्ष योगेश शर्मा एवं महामंत्री बने सिद्धार्थ पाण्डेय

सतना

विश्वहिंदू महासंघ एक गैर राजनैतिक संगठन है जिसकी आज मासिक बैठक का आयोजन एक निजी विद्यालय में हुआ जिसमें प्रदेश सहित ब्लाक कार्यकर्ता उपस्थित रहे,कार्यक्रम में चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने समाजसेवी योगेश शर्मा को सतना जिले का अध्यक्ष बनाने को लेकर विचार रखा जिस पर प्रदेश प्रवक्ता प्रणय धारा धर प्रदेश महामंत्री मिथलेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा चतुर्वेदी ने सहमति प्रदान की और सर्वसम्मति से योगेश शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं योगेश शर्मा की सहमति पर लिटिल फ्लावर स्कूल के संचालक सिद्धार्थ पाण्डेय जी को सतना जिले का महामंत्री बनाया गया ।

विश्व हिंदू महासंघ के उद्देश्य

विश्वहिंदू महासंघ के उद्देश्यों में मुख्यरूप से संस्कार केंद्र एवं बाल संस्कार शालाओं की स्थापन,धार्मिक एवं सामाजिक जागरण अभियानों का संचालन,सेवा संकल्पों द्वारा गरीब पीड़ित एवं पिछड़े वर्गों की सहायता,गौ रक्षा,धर्मांतरण विरोध, लवजिहाद जैसे मुद्दों पर जनजागरूकता,साधुओं,महिलाओं एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने जैसे उद्देश्यों को साथ लेकर चलना है विश्वहिंदू महासंघ एक संगठन नहीं बल्कि एक आंदोलन है भारत की आत्मा को जागृत करने का,हमारा हर कदम राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम का संचालन रामपुर के ब्लाक अध्यक्ष एस एन सिंह ने किया एवं आभार सतना जिले की मातृशक्ति अध्यक्ष जयश्री द्विवेदी ने किया एवं समस्त कार्यक्रम के संयोजक जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता जी रहे।

कार्यक्रम में दिलीप द्विवेदी,अभिनय सिंह,कृष्णा सोनी,सरिता सिंह,अनुराग चतुर्वेदी,विपुल सोनी,मनीष सोनी,लखन विश्वकर्मा सहित सम्मानित पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *