सृजन प्रशिक्षण तीन दिवसीय आवासीय शिविर का द्वितीय दिवस समारोह कार्यक्रम संपन्न
1 min readसृजन प्रशिक्षण तीन दिवसीय आवासीय शिविर का द्वितीय दिन।
धौलपुर राजस्थान

सैंपऊ रोड हिना रिसोर्ट में चल रहे जिला स्तरीय संगठन सृजन प्रशिक्षण सहयोगी शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ ध्वज वंदन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव रहे, जबकि ध्वज रक्षक की भूमिका धर्मेश कुमार जी ने निभाई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हेम सिंह शेखावत जी के नेतृत्व में और अध्यक्षता धौलपुर जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल समृद्धि दीक्षित ने की।
प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हेम सिंह शेखावत जी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ही असली ताक़त है। कार्यकर्ताओं का अनुशासन, त्याग और निष्ठा कांग्रेस की सबसे बड़ी पूँजी है। उन्होंने कहा कि सेवादल केवल संगठन नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की आत्मा है, जिसने हर कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा की है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच सेवा, त्याग और संघर्ष की परंपरा को और मजबूत करें।
मुख्य अतिथि बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन की आत्मा को और सशक्त बनाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यहाँ से मिली सीख को व्यवहार में उतारें और गाँव-गाँव, गली-गली जाकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं।
प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह अड़वाणा ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार प्रशिक्षण है। जितना अधिक कार्यकर्ता प्रशिक्षित होगा, उतना ही अधिक वह जनता के बीच प्रभावी ढंग से पार्टी का संदेश पहुँचा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस शिविर से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सेवादल केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज के उत्थान का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे सेवा को अपना धर्म मानें और बिना किसी स्वार्थ के जनता के बीच जाकर काम करें।
धौलपुर जिला अध्यक्ष सेवादल समृद्धि दीक्षित ने कहा कि यह शिविर संगठन को नई दिशा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में सेवादल जिले के हर गाँव और मोहल्ले में संगठन की नई लहर पैदा करेगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं पदाधिकारियों में जिला प्रवक्ता धनेश जैन, राष्ट्रीय प्रशिक्षक अशोक क्रांतिकारी एवं प्यारी जन, ब्लॉक शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धौलपुर उमर फारूक, सेवा दल महिला जिला अध्यक्ष वीनेश, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष, सोनू यादव, महिला प्रभारी वैजयंती बनवारी, शिविर संयोजक परवेज पठान, राजकुमार भरद्वाज, केशव मीणा, दर्शन जाटव, हरि सिंह पहाड़िया, शिब्बू लोधा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, दाऊ दयाल त्यागी, बॉबी जगरिया, कुमार सैन लोधा, राम भरोसी शर्मा, अमर सिंह तोमर, भगवान सिंह जाटव, पातीराम कुशवाहा, जलमानी, अभिषेक यादव, मंगल सिंह जाटव, बनवारी बघेल, धर्मेंद्र सरस्वती, कुशवाहा रामावतार शर्मा, अनिल अरेला (कोषाध्यक्ष), लोकेंद्र कंडेरा, अरविंद पचौरी, प्रेमचंद, कृष्णा, अरविंद अवस्थी, विजय, नईम खान, मनरूप मीणा, सुरजीत जाटव, सोनू दिवाकर, उमर सिंह परमार, कृष्णा कोली, बांकेलाल जाटव, सुरजीत मीणा, कृष्णा परमार, धर्मेश कुमार, शिव सिंह जी, राजेश प्रजापति, बृजराज सिंह एडवोकेट, गिर्राज सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेमकांत तथा पप्पू सोलंकी सहित कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता एवं नारी शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, समर्पण और उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया और कार्यकर्ताओं ने नए जोश के साथ सेवा व संगठन की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

