गंगागंज में आयोजित किसान संगोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने की शिरकत।
1 min readगंगागंज में आयोजित किसान संगोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने की शिरकत।
किसानों को ट्रैक्टर्स के नवीनतम तकनीक एवं विशेष छूट की दी जानकारी
गोसाईगंज, लखनऊ।
गोसाईगंज के गंगागंज स्थित किसान ट्रैक्टर सोनालिका एजेंसी में रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया , इस आयोजन में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सोनालिका एजेंसी के जोनल हेड सौरभ गुप्ता व एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ साथ में किसान ट्रैक्टर गंगागंज सोनालिका के डीलर नागेश कुमार व ब्लाक प्रमुख विनय वर्मा, एरिया मैनेजर कश्यप पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशेषज्ञों ने किसानों को ट्रैक्टर्स की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी, उन्होंने ट्रैक्टर्स के प्रयोग और रखरखाव के बारे में भी बताया । एजेंसी प्रबंधक नागेश कुमार ने किसानों को आधुनिक ट्रैक्टर्स के फायदे समझाएं , उन्होंने बताया कि इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ेगा। कार्यक्रम में ट्रैक्टर के नए फीचर्स फ्यूल सेविंग सिस्टम और स्मार्ट कंट्रोल तकनीक का डेमो भी दिखाया गया। किसान ट्रैक्टर गंगागंज सोनालिका एजेंसी की तरफ से किसानों को विशेष छूट की जानकारी दी गई साथ ही वित्तीय योजनाओं के बारे में भी बताया गया । कार्यक्रम के समापन पर आए सभी किसानों को नागेश कुमार ने उपहार देकर सम्मानित किया । इस मौके पर बाराबंकी जनपद के मदारपुर निवासी किसान स्वामी दयाल , पूरे रूद्र कोठी निवासी किसान दिनेश कुमार ने नवीनतम तकनीकों को जानकर ट्रैक्टर्स खरीदा , किसानों को जोनल हेड समेत किसान ट्रैक्टर के डीलर नागेश कुमार ने चाबी भेंट किया। इस मौके पर सुरेंद्र वर्मा, रीना त्रिपाठी, राजकुमार वर्मा, पंकज नयन, रामकुमार पांडेय, अध्यापक अनिल वर्मा, प्रधान विकास पटेल, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

