तिंदवारी ब्लाक की अधिकतर गौशालाओं की हालत दयनीय, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी कर्मचारी
1 min readबांदा
तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहिगा में गौशाला के अंदर एक मृत गोवंश और बाहर की तरफ पांच गोवंश मृत मिले
तिंदवारी ब्लॉक के अध्यक्ष रिंकू सिंह अपनी टीम के साथ गौशाला में भ्रमण के दौरान देखा कि ग्राम पंचायत बहिगा में गोवंशों की हालत बहुत ही दयनीय है और इसके बाद देखा गया की गौशाला के पीछे दो गोवंश मृत गौशाला के ,बगल से तीन गोवंश मृत ,गौशाला के अंदर एक गोवंश मृत मिला ,और एक बीमार मिला
जानकारी के अनुसार इस गौशाला में गोवंश को कम भोजन देने की वजह से गोवंशों की मौत हो रही है
गोवंश बीमार होने की वजह से ज्यादा मौतें हो रही हैं
जो की लगातार विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा के पदाधिकारी के द्वारा अवगत कराया जा रहा है कि गौशालाओं सुधार किया जाए लेकिन गौशालाओं में सुधार नहीं किया जा रहा और वहां पर आप व्यवस्थाओं का अंबार मिल रहा है।

