शारदीय नवरात्रि से दुर्गा पूजा तक जिले में मांसाहार बिक्री पर रोक
1 min readशारदीय नवरात्रि से दुर्गा पूजा तक जिले में मांसाहार बिक्री पर रोक
22 सितम्बर से बंद रहेंगी मीट,अंडा व मछली की सभी दुकानें..
उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- अजीत कुमार,
सुलतानपुर
शारदीय नवरात्र की पवित्र बेला पर शासन के आदेश के तहत जिले में मीट,अंडा,मछली एवं तैयार मांसाहार भोजन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सहायक खाद्य आयुक्त ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 22 सितम्बर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र से लेकर दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेश के मुताबिक जिले की सभी मांस व मछली की दुकानें इस अवधि में बंद रहेंगी। यदि कहीं मांसाहार की बिक्री,भंडारण या भोजन कहीं पकाया जा रहा पाया जाता है तो तत्काल सूचना मुख्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिकारी अजीत कुमार (मोबाइल नंबर+919696583413) को देने की अपील की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने जनता से सहयोग की अपेक्षा जताई है। विभाग का कहना है कि यह कदम धार्मिक आस्थाओं और पर्व की गरिमा बनाए रखने के लिए उठाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

