February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सांसद राम भुआल निषाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

पात्रों तक हर हाल में पहुंचे योजनाओं का लाभ : सांसद

डीडीसीएमसी ‘दिशा’ बैठक में सांसद ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सुल्तानपुर।

सांसद सुलतानपुर राम भुआल निषाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक शनिवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा,विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक इसौली मोहम्मद ताहिर खान, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही की जानकारी दी और विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा प्रस्तुत की।बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण),प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे मील, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन वितरण, पीएम फसल बीमा योजना आदि जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। सांसद सुल्तानपुर राम भुआल निषाद ने जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला को अन्त्येष्टि स्थल में सभी जन प्रतिनिधियों को समान रूप से वितरण न करने के संबंध में कड़ी फटकार लगाई। इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने भी डी पी आर ओ की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई।सांसद सुलतानपुर ने पीडब्ल्यूडी खंड-3 के अधिशासी अभियंता से सड़कों के प्रस्ताव न लेने पर नाराजगी जताई। वहीं विधायक इसौली मोहम्मद ताहिर खान ने बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी पर सवाल उठाए,जिस पर सांसद ने विद्युत विभाग के अभियंता को सुधार के निर्देश दिए। पंचायत भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में बिजली कनेक्शन, सामाजिक पेंशन, जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की मरम्मत समेत कई बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई।बैठक में सांसद राम भुआल निषाद ने साफ निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक हर हाल में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करें और जनता की समस्याओं पर त्वरित रिस्पॉन्स दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *