February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ (22 सितंबर – 24 दिसंबर, 2025) के शुभारंभ

1 min read
Spread the love

लखनऊ

आज लोक भवन, लखनऊ में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ (22 सितंबर-24 दिसंबर, 2025) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्धाटन किया, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन किया और विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्वस्थ नारी’ से ‘सशक्त परिवार’ बनता है, ‘सशक्त परिवार’ से ‘समृद्ध समाज’ बनता है। समाज समृद्ध होता है तो राष्ट्र को सशक्त होने से कोई ताकत रोक नहीं सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *