February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पेंटिंग प्रतियोगिता में बल्दीराय के जुगल किशोर तराई को किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में विकसित भारत के रंग,कला के संग शीर्षक से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय तहसील स्थित श्री शंकराचार्य इंटर कॉलेज बल्दीराय के कला प्रवक्ता जुगल किशोर तराई ने विशेष आमंत्रण पर प्रतिभाग किया। श्री तराई द्वारा प्रस्तुत पेंटिंग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में मौजूद संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना एवं प्रख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने उनकी पेंटिंग की थीम की जमकर सराहना की। प्रतियोगिता में जुगल किशोर तराई की रचनात्मकता की चर्चा पूरे आयोजन में रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *