पट्टा हस्तान्तरण पत्र लेकर लाभार्थी के चेहरे पर आई मुस्कान
1 min read
धौलपुर
माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति के पथ पर निरन्तर बढ़ रहा है। आपणो अग्रणी राजस्थान की संकल्पना साकार हो रही है। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं, अभियान आमजन के चेहरे पर मुस्कुराहट ला रहे हैं। जिले में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर के तहत मौके पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण हो रहा है। शहरी सेवा शिविर आमजन को सुगम और त्वरित राहत देने के लिये वार्डवार शिविर लगाकर राहत प्रदान की जा रही है। पंचायत समिति धौलपुर के परिसर में आयोजित किए गए शहरी सेवा शिविर में रामनिवास पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम सुन्दरपुर ने उपस्थित होकर शिविर प्रभारी डॉ० साधना शर्मा को नगर परिषद क्षेत्र में स्थित प्लॉट के लंबे समय से बार-बार चक्कर लगाने के उपरांत भी पट्टा हस्तान्तरण नहीं होने के संबंध में अवगत कराया। डॉ० साधना शर्मा, शिविर प्रभारी अधिकारी तथा कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद गुमान सिंह के द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए शिविर में ही ई-मेल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करवाया तथा शिविर में सभी शाखाओं की आवश्यक रिपोर्ट ली जाकर शिविर में एक ही दिन में पट्टा हस्तान्तरण कराया गया। पट्टा हस्तान्तरण पत्र लाभार्थी को दिया गया। शिविर में एक ही दिन में पट्टा हस्तान्तरण पत्र हाथ में प्राप्त कर लाभार्थी मुस्कुराते हुए शिविर से रवाना हुआ।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

