February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाज को नई दिशा और राह देना प्रबुद्ध जनों की जिम्मेदारी :- कुलदीप धनकड़

1 min read
Spread the love

समाज को नई दिशा और राह देना प्रबुद्ध जनों की जिम्मेदारी : कुलदीप धनकड़

प्रबुद्ध जन समाज को संस्कारवान बनाने में मदद करें: राजवीर सिंह राजावत

धौलपुर राजस्थान

जिला भाजपा कार्यालय में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रचलित कर एवं पुष्पांजलि कर की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपुर विराटनगर विधानसभा के विधायक कुलदीप धनकड़ रहे कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के अध्यक्षता में किया गया l मंच पर जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, प्रबुद्धजन कार्यक्रम के जिला संयोजक विनोद झा, सह संयोजक राजीव रस्तोगी एवं सतीश शर्मा रहे उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालन विशंभर दयाल शर्मा ने किया
कार्यक्रम में बोलते हुए जयपुर विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा जनत के लिए नई-नई योजनाएं और आयाम खड़े किए जा रहे हैं
“आइए, हम सब मिलकर समाज के विकास के लिए काम करें। शिक्षा, स्वास्थ्य और समानता के लिए हमें एकजुट होना होगा। प्रबुद्ध जन होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम समाज को सही दिशा में ले जाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करें।”राजवीर सिंह राजावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को संस्कारबान एवं ताकतवर बनाना है उसके लिए देश में बन रहे स्वदेशी सामान का हमें इस्तेमाल कर आत्मनिर्भर बनाना है लोकल फॉर वोकल की थीम पर काम करना है जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश को ताकतवर और संस्कारवान बनाने में प्रबुद्धजनों की अहम भूमिका है आप सभी के सुझाव आमंत्रित हैं आपके अच्छे सुझावों को मैं प्रदेश और देश स्तर तक पहुंचाऊंगा प्रबुद्धजनों के उच्च विचार ही मोदी सरकार की ताकत है l कार्यक्रम को राजीव रस्तोगी, सतीश शर्मा ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के संजोयक विनोद झा ने जिलेभर से पधारे प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान धौलपुर के जाट समाज के बंधुओं ने पप्पू जाट के नेतृत्व मे तलवार भेंट कर साफा माला पहना कर स्वागत किया l कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगनमोहन बघेल, सैंपऊ प्रधान दुष्यन्त बघेला, पूर्व जिलाप्रमुख रामवती जाटव, मदन कोली, अनिल गोयल, धीर सिंह जादौन, कमल पहाड़िया, मुकेश हनुमानपुरा, बाचाराम बघेल, नंदकिशोर शुक्ला, जयवीर पोसवाल, हरिनिवास प्रधान, विशाल शर्मा, मुकेश सक्सेना, हरेंद्र राव, आशीष मिश्रा, हेम सिंह बघेल, कल्पना शर्मा, उमा सिंह, शशि त्यागी, नाजिया खान, धर्मवीर सिंह, डा मनोज शर्मा, राधेश्याम सक्सेना, रामवीर शर्मा, , पूरनचंद बोहरा, हरी बाबू शर्मा, रजत शर्मा, विनय परमार, रमाशंकर शर्मा, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *