February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान मेगा शिविर में दो हजार से अधिक टीबी रोगियों को मिली पोषण किट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

1 min read
Spread the love


धौलपुर, राजस्थान

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित टीबी क्लिनिक पर मेगा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन को स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई साथ ही 2 हजार 244 टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरित की गईं ताकि उन्हें उचित आहार और पोषण उपलब्ध हो सके और रोग से शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिले।
कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में विराट नगर विधायक कुलदीप धनखड़, जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत सहित जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक धनखड़ ने कहा कि “टीबी उन्मूलन के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयासरत हैं। पोषण किट का उद्देश्य रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है, ताकि वे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान समाज में महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने आह्वान किया कि हर परिवार में महिला स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा कि निक्षय पोषण योजना केंद्र सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत टीबी रोगी को उपचार अवधि के दौरान एक निश्चित राशि और पोषण किट उपलब्ध कराई जाती है। इससे रोगियों की पोषण संबंधी जरूरतें पूरी होती हैं और उनके उपचार की सफलता दर बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आज 37 भामाशाहो ने उदारता दिखाते हुए 2 हजार 244 टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट प्रदान की है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की किट से उन्हें उपचार के साथ संतुलित आहार भी मिलेगा। शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी साधना शर्मा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव मीणा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ गोविंद सिंह मीणा, डीपीसी प्रेम सैनी, शिवचरण कुशवाह, रामप्रसाद अग्रवाल रोहिल सरीन, नरेंद्र तोमर, डॉ. निखिल अग्रवाल अन्य मौजूद रहे।
37 निक्षय मित्र बने, बांटी 2 हजार 244 पोषण किट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ धर्मसिंह मीणा ने बताया कि निक्षय मित्र योजना सरकार की एक प्रभावी पहल है, जिससे न केवल रोगियों को सहायता मिलती है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने सभी निक्षय मित्रों बने भामाशाहो का सम्मान कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान शिविर में भामाशाह के रूप में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सचिव संजीव श्रीवास्तव द्वारा 50 किट, रोटरी क्लब द्वारा 50, रेनू भार्गव इनरव्हील क्लब द्वारा 50, टीबी क्लिनिक 50, स्वयं सीएमएचओ डॉ. मीणा ने 30 किट, डॉ. गौरव मीणा ने 25 किट, दर्शन हॉस्पिटल, प्रयास सोनोग्राफी, पूर्वा सोनोग्राफी, श्रीराम नर्सिंग होम सहित 37 से अधिक भामाशाहों द्वारा लगभग 2 हजार 244 पोषण किट का वितरण किया
शिविर मे विशेषज्ञों ने दी सेवाएं
डॉ. मीणा ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य शिविर में न केवल महिलाओं की जांच हो रही है, बल्कि पूरा फोकस उसके निदान पर रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाना है। जिसमें विषेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, दंत चिकित्सक, फिजिशियन और आयुष चिकित्सक सेवाएं प्रदान की गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं एवं टीकाकरण तथा एनसीडी जैसे बीपी, शुगर, कैंसर स्क्रीनिंग, मां योजना, आंखों की जांच व उपचार की सेवाएं प्रदान की जा रही है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *