सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत शिविरों में योजनाओं के लाभ से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
1 min readसेवा पर्व पखवाड़ा के तहत शिविरों में योजनाओं के लाभ से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध,
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने किया शिविरों का निरीक्षण
धौलपुर,
सेवा पर्व पखवाड़े के तहत जिलेभर में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ, भूमि एवं स्वामित्व पट्टों का वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएँ तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने शनिवार को जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया।
देवखेड़ा और दुबाटी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने मनियां के दुबाटी और राजाखेड़ा के देवखेड़ा शिविर में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, आपसी सहमति से विभाजन, रास्ते खोलने संबंधी प्रकरणों का त्वरित नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्वामित्व योजना, बीपीएल सर्वे, किसान ऐप द्वारा गिरदावरी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आवेदन, स्वास्थ्य शिविर तथा पशु टीकाकरण जैसी गतिविधियों का भी जायजा लिया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी वर्षा मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

