February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में :- महेश कौशल

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर मिल्कीपुर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडालों को सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है और अधिकांश स्थानों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ग्राम सभा कुचेरा बाजार में भी शारदीय नवरात्रि की भव्य तैयारियां जोरों पर हैं। यहां की दुर्गा पूजा समिति कुचेरा द्वारा पंडाल सजाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। समिति के अध्यक्ष महेश कौशल ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर की तर्ज पर सजाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर सकें।
महेश कौशल ने जानकारी दी कि 20 सितंबर को दुर्गा प्रतिमा को समिति द्वारा लाया जाएगा और 22 सितंबर, सोमवार को विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा की स्थापना कर पूजन-अर्चन प्रारंभ होगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन विशेष भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोग स्वेच्छा से श्रमदान कर पंडाल निर्माण में सहयोग दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


दिनेश कुमार गौड़!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *