February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नाबालिग के साथ अश्लील हरकत,पुलिस ने बदली तहरीर, हल्की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

1 min read
Spread the love

गोंडा।

जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक 70 वर्षीय वृद्ध ने 9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अश्लील हरकत की, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। घटना 16 सितंबर की है, जब बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी सुग्रीव ने बालिका का मुंह दबाकर उसे अपने घर में घसीट लिया। वहां उसने बालिका को नंगा कर स्वयं भी नंगा हो गया और उसके गुप्तांग में उंगली डालकर छेड़छाड़ की। बालिका के रोने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता सुग्रीव के घर पहुंचे और उसे पकड़कर पिटाई कर दी। हंगामे के बाद ग्रामीणों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। हैरानी की बात यह है कि कोतवाली में मौजूद एक दरोगा ने पीड़िता के पिता की तहरीर को बदल दिया और स्वयं बोल-बोलकर नई तहरीर लिखवाई। गंभीर अपराध के बावजूद पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा, 16 सितंबर को हुई घटना का मेडिकल परीक्षण 16 और 17 सितंबर को न कराकर 18 सितंबर को महिला अस्पताल में कराया गया। इस देरी और पुलिस की लापरवाही से पीड़ित परिवार अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ग्रामीणों में भी पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आक्रोश है और लोग इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, और पीड़ित परिवार को इंसाफ की उम्मीद अब धूमिल नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *