राजकीय कृषि बीज भंडार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम
1 min readहैरिंग्टनगंज अयोध्या
राजकीय कृषि बीज भंडार हैरिंग्टनगंज द्वारा ग्राम पंचायत अछोरा में एक कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को चना, मटर, मसूर, सरसों और गेहूं सहित विभिन्न फसलों पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलने की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया था।प्रशिक्षण के दौरान जनपद सलाहकार राजपाल यादव ने किसानों को उड़द फसल में कीट प्रबंधन और रबी फसलों की खेती की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्राइकोडर्मा से बीज और भूमि उपचार करने पर फसलों को उकठा रोग से बचाया जा सकता है, जिससे पैदावार में वृद्धि होती है। इसके लिए एक किलो बीज में 5 ग्राम ट्राइकोडर्मा मिलाकर उपचार करने की सलाह दी गई।बीज गोदाम प्रभारी उमाशंकर यादव ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित मिनीकिट योजना के बारे में बताया। इस योजना के तहत किसान चना, मटर, मसूर, सरसों और तोरिया का निःशुल्क बीज प्राप्त कर सकते हैं।सहायक विकास अधिकारी कृषि वंशभूषण सिंह ने जानकारी दी कि बखारी (भंडारण) और तिरपाल पर 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानों को जीएसटी बिल के साथ खरीद कर बीज गोदाम पर उपलब्ध कराना होगा, जिसके बाद अनुदान राशि सीधे उनके खाते में भेज दी जाएगी। बीटीएम संकटा प्रसाद यादव ने बताया कि पाइप, ओसाई पंखा और पंप सेट पर भी कृषि विभाग की ओर से किसानों को अनुदान दिया जाता है।एटीएम अमित यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि चना, मटर, मसूर, सरसों और गेहूं पर 50 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध है। किसान भाई बीज गोदाम से पास मशीन के माध्यम से तुरंत इस लाभ को प्राप्त कर सकते हैं। एटीएम सुरेश कुमार पांडे ने प्रशिक्षण में किसानों की मिनीकिट बुक कराई।इस किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम मथुरा के राम तीरथ, शिवकुमारी, कुसमा, शेर बहादुर, जानकी प्रसाद, राजकुमारी, कृपा शंकर वर्मा, शिवलाल, राकेश कुमार वर्मा, अभिषेक वर्मा, निर्मला देवी सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और लाभ उठाया।
दिनेश कुमार गौड!

