February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,वृद्धजनों को बताएं उनके कानूनी अधिकार

1 min read
Spread the love


धौलपुर, राजस्थान

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा हाऊसिंग बोर्ड स्थित वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान हाउसिंग बोर्ड स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिल रहे भोजन डाइट चार्ट के अनुसार, स्वास्थ्य जांच, दवाइयां, चिकित्सकीय सुविधाएं और उनकी उचित देखरेख की जांच की गई। साथ ही वृद्धाश्रम में रजिस्टर का अवलोकन किया गया। इस दौरान कुल 6 वृद्धजन उपस्थित मिले रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया। रसोईघर में वृद्धजनों को मिलने वाले खाने की जांच की। निरीक्षण दौरान एक वृद्धजन ने बताया कि वह विकलांग है एवं वृद्धजन ने विकलांग पेंशन बनवाने के बारे में जानकारी दी। सचिव ने वृद्धजन को बताया कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आने वाली पेंशन योजना के तहत आवेदन भरकर पेंशन चालू करने का आश्वासन दिया साथ ही सभी वृद्धजनों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं वृद्धजनों से पेंशन एवं चिकित्सकीय सुविधा के बारे में पूछा गया। सचिव ने वृद्धाश्रम प्रबंधन द्वारा वृद्धजनों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, पेयजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सचिव ने वृद्धाश्रम के समस्त स्टाफ को इसी तरह वृद्धजनों की अच्छी तरह देखभाल करने और उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं सचिव ने नाश्ते एवं भोजन के बारे में भी जानकारी ली वृद्धजनों ने बताया कि नाश्ते में चाय और बिस्कुट दिए गए एवं दोपहर के भोजन में दाल एवं रोटी दी गई।
साथ ही वृद्धाश्रम में सचिव ने वृद्धजनों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का निर्माण किया गया है साथ ही सचिव ने नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016, नालसा गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, नालसा मानसिक रूप से बीमार व बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं स्कीम 2024 के अंतर्गत आने वाले संवैधानिक विधिक अधिकारों के बारे में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को जानकारी दी। सचिव ने कहा कि समाज के हर वर्ग को अपने वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए संवेदनशील रहना चाहिए।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *