ग्रामीण सेवा शिविर में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ पाने हेतु सौंपा ज्ञापन
1 min readपेंशन बनी ग्यासीलाल के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
ग्रामीण सेवा शिविर में मिला वृद्धावस्था पेंशन का लाभ
धौलपुर, राजस्थान
ग्यासीलाल, उम्र 60 वर्ष, कई महीनों से अपनी वृद्धावस्था पेंशन के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। जानकारी के अभाव और सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण वे निराश और परेशान थे। इसी बीच राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का आयोजन ग्राम पंचायत खानपुरा में हुआ। शिविर में अधिकारियों ने ना केवल ग्यासीलाल को वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी बल्कि उनके सभी दस्तावेज पूरे कराकर तुरंत प्रक्रिया भी पूर्ण करवाई। ग्यासीलाल की पेंशन स्वीकृत हो गई और उन्हें पहली बार पीपीओ नम्बर प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से वे अत्यंत प्रसन्न है और राजस्थान सरकार के इस जनोन्मुखी अभियान के लिए आभार व्यक्त करते है।
यह सफलता की कहानी केवल ग्यासीलाल की नहीं है, बल्कि यह डांग जैसे दूरस्थ क्षेत्र के उन सभी ग्रामीणों के लिए एक आशा की किरण है, जो योजनाओं की जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित रह जाते है। अब लोग सरकार के इस अनूठे प्रयास को सराहते हुए आभार जता रहे है।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

