चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य समान लेकर हुए फरार
1 min readबांदा

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत में चोरो ने घर में घुसकर चांदी के जेवरात सहित अन्य समान लेकर मौके से हुए फरार,
बता दें कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग पट्टन पुरवा के पीड़ित बासुदेव पुत्र केदारपाल ने कृषि विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि बीती रात लगभग 3 बजे के करीब चोरों ने मेरे घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसमें मेरी पत्नी के जेवरात सोने व चांदी की पायल, अंगूठी, चांदी मीना,(हाफ पेंटी,कमर), चांदी की चूड़ियां जेवरात व पीतल के बर्तन सहित लेकर मौके से फरार हो गए हैं ।
