सदस्यता /जागरूकता अभियान की समीक्षा एवं अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक संपन्न
1 min readअटेवा समीक्षा बैठक
बांदा
बांदा

जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक संयोजक जयनारायण श्रीवास की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक में वीरेंद्र सिंह पटेल प्रदेश संयुक्त मंत्री मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे ।
बैठक में 15 जुलाई से प्रारंभ सदस्यता /जागरूकता अभियान की समीक्षा की गई, साथ ही संगठन विस्तार करते हुए नवीन जिला /ब्लाक पदाधिकारियों की नियुक्त की गई जो निम्नवत है —
1)सुशील कुमार शुक्ला (PWD)- जिला सहसंयोजक
2)विमल कुमार -जिला प्रभारी PWD
3)देवनारायण -जिला संयुक्त मंत्री
4)मोहन प्रजापति -संयोजक कमासिन
5)अरुण सिंह यादव- सहसंयोजक बड़ोखर खुर्द
6)युग प्रकाश -सहसंयोजक नरैनी
नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में प्रदेश संयुक्त मंत्री श्री वीरेंद्र पटेल ने कहा कि टीईटी के संबंध में 1 सितंबर 2025 को कोर्ट द्वारा आया निर्णय स्तब्धकारी है, जिससे शिक्षकों के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार संसद में विधेयक लाकर उक्त कानून में संशोधन कर शिक्षकों की नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।
संयोजक जयनारायण श्रीवास ने कहा कि सरकार को कर्मचारी हित में तत्काल पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए तथा निजीकरण पर रोक लगानी चाहिए।
महासचिव धीरेंद्र सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।
समीक्षा बैठक को सहसंयोजक आलोक यादव, सुशील कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष रणविजय सिंह, कुलदीप राणा, चंदन सिंह राजपूत, अशोक बुंदेला,छविनाथ पाल, शिव सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक में प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेंद्र पटेल, संयोजक जयनारायण श्रीवास, महासचिव धीरेंद्र सिंह, सहसंयोजक आलोक यादव, सुशील कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष रणविजय सिंह ,I.T सेल प्रभारी कुलदीप राणा, संगठन मंत्री अशोक बुंदेला, चंदन सिंह राजपूत, छविनाथ पाल, देवनारायण ,शिव सिंह ,अरुण सिंह यादव ,राजेश कुमार वर्मा, युग प्रकाश अश्विनी वर्मा आदि साथी उपस्थित रहे।
