February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया गया

1 min read
Spread the love

बांदा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया गया l
इस अवसर पर स्वच्छता अभियान , मंदिर में अखंड पाठ व रुद्राभिषेक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर व मरीजों को फल वितरण आयोजित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई l जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 11 वर्ष के कार्यकाल में जो कार्य किये हैँ उसको पूरी दुनिया लोहा मानती है l आपरेशन सिन्दूर में आतंकियों के आकाओं को हमारी सेना ने घर में घुस कर मारा l लखनऊ में डिफेन्स कॉरिडोर बनने से और ताकत मिलेगी l उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने स्वाभिमान की भावना को जाग्रत करने का काम किया है भारत कि विरासत को नई पहचान व नई रफ़्तार मिली है l बुंदेलखंड को पहली बार इन्डष्ट्रीयल क्षेत्र बनाया गया है l उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है जो की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत का परिणाम है l प्रधानमंत्री सबका साथ , सबका विकास , सबका विश्वास को लेकर काम कर रही है l दुनिया के तीन देश हैँ तीनों में हमारी शक्ति होना चाहिए l जिनमें अमेरिका व इजराइल दो देश हैँ जिन्हें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपनी ताकत का एहसास करा दिया गया है l उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनायें देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की l सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाडा के रूप में मनाया जा रहा है हम सभी का दायित्व है सब लोग गरीबों , निर्धन , असहाय लोगों की मदद करें उनको केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दें उन्हें बतायें कि पिछली सरकारों ने क्या कार्य किये और अब मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में क्या काम हो रहे हैँ विधायक ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना की l प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नन्दी ने रक्तदान करने वालों का मनोबल बढ़ाते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया कहा कि यह पुण्य का कार्य है इससे मरीजों की जान बचाई जा सकती है l इस अवसर पर मंत्री जी ने शिवमंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक व अखंड पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए महाराणा प्रताप चौक में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का सन्देश दिया l कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, संतोष गुप्ता पालिकाध्यक्ष मालती बासू, ममता मिश्रा, वंदना गुप्ता, प्रेम नारायण द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, धर्मेन्द्र त्रिपाठी,संतोष गुप्ता संतू, निखिल सक्सेना सहित भाजयुमो के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *