February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशाल रक्तदान शिविर का किया आयोजन

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में शहर स्थित ब्लड बैंक में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान को बढ़ावा देना और इसे प्रधानमंत्री मोदी के सेवा और समर्पण भाव को समर्पित करते हुए जनसेवा का प्रतीक बनाना था।
इस मौके पर जिला प्रभारी सचिव आशीष मोदी एवं जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने शिविर का दौरा किया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाते हुए यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह शिविर प्रधानमंत्री की सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। शिविर में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी रक्तदाताओं की जांच की और उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *