February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जागरूकता अभियान, (वोट चोर- गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

  • आम व्यक्ति तक जागरूकता चलाया जाएगा अभियान – अजीत यादव -(वोट चोर- गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान स्थानीय हिना रिसोर्ट में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई जिला स्तरीय बैठक के मुख्य आतिथि संगठन प्रभारी अजीत यादव रहे अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने की जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त हस्ताक्षर अभियान प्रभारी अभिमन्यु सिंह भदोरिया, विधायक रोहित वोहरा, विधायक शोभा रानी कुशवाहा , विधायक संजय जाटव, प्रत्याशी प्रशांत परमार,बिधान सभा प्रभारी हुक्म मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री जिला कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लीना शर्मा ,कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित, अग्रिम संगठन,सभी शहर ओर ग्रामीण ब्लॉक के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिला प्रभारी संगठन अजीत यादव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूवर जिले को गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि इस अभियान को ब्लाक ओर बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन को इस अभियान से जोड़ने और हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की बैठक में आने वाले समय में जिले भर में ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोर-गद्दी छोड़ का नारा दिया है इसी नारे को लेकर राजस्थान के आम व्यक्ति तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान प्रभारी अभिमन्यु सिंह भदोरिया ने कहा कि आपको पता है कि किस तरह देश में वोट चोरी हुई यह अब जनता के सामने आ चुका है आज जो केन्द्र सरकार कर रही है वह सब देख रहे हैं हमें यह अभियान बूथ स्तर तक पहुंचाना है, विधायक रोहित वोहरा ने कहा कि आम व्यक्ति तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता को अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करना है विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कहा कि यह सरकार वोट चोरी करके बनी है उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक अभियान को चलाया जाएगा , विधायक संजय जाटव ने वोट चोरी को विस्तार से समझाया और कहा कि हमको सतर्क रहते हुए इसको रोकना होगा जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर के अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा इस अभियान के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसके माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम आदमी को अभियान से जोड़ने का काम करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हे।
  • संचालन प्रवक्ता धनेश जैन ने किया समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *