रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन
1 min readबांदा
रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी ज़मां साहब और सह संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज जी के मार्गदर्शन में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की एक बैठक फ़रहत भाई संचालक होटल कम्फर्ट इन के सहयोग से होटल कम्फर्ट इन में आहूत की गई।उक्त बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में मिन्टू यादव प्रबंधक/सचिव राजा भैया डिग्री कॉलेज लामा बाँदा उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज जी के द्वारा की गई।संचालन सुनील सक्सेना संगठन मंत्री के द्वारा किया गया।उक्त बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती प्रमोद रेखा द्विवेदी जी को महिला सचिव, श्रीमती रेणुका गुप्ता जी को महिला कोषाध्यक्ष, संजय ककोनिया जी को वरिष्ठ प्रवक्ता,पवन पाण्डे जी को शाखा प्रमुख बरईमानपुर,महेन्द्र पाल जी को शाखा प्रमुख खुटला, मोहम्मद सईद को शाखा प्रमुख छिप्तहरी, अलीमुद्दीन को उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी बनाया गया।तथा श्रीमती श्रद्धा निगम जी को, सैय्यद मोहम्मद अफ़नान,रईस खान खान जी को नए सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कराई गई।उक्त बैठक में सह संरक्षक चंद्रमौलि जी ने एक मोबाइल फोन के माइक देने और हर सम्भव सहयोग देने का वादा किया।विशिष्ट अतिथि मिन्टू यादव जी ने हर साल 11000 रुपये सहयोग करने का वादा किया।संगठन की महिला अध्यक्ष तबस्सुम फ़ात्मा और उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा ने महिला टीम से मिलजुलकर गरीबों की सहायता करने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली ने संगठन के तथा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।उक्त बैठक में अतिथि रितेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,सचिव मोहम्मद इदरीश, कोषाध्यक्ष इरफ़ान खान, महामंत्री मोहम्मद अज़हर,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब,सोशल मीडिया प्रभारी अख़्तर किरमानी,महिला संगठन मंत्री प्रीती शिवहरे,महिला महामंत्री रिया खान,महिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार, शाखा प्रमुख खाईपार इरफ़ान खान, शाखा प्रमुख गूलर नाका मोहम्मद हामिद, शाखा प्रमुख मर्दन नाका अलीम अहमद खान,शाखा प्रमुख मढ़िया नाका मोहम्मद याक़ूब, सदस्य सुनील कुमार गुप्ता, सद्दाम हुसैन,जगदीश श्रीवास, राकिब फ़ारूक़ी, मोहम्मद दानिश, अहमद अली, अशरफ़ अली, खुर्शीद खान, नसीम खान, मोहम्मद अख़्तर, डॉ0 अनुरूद्ध पाल, रफत अली पप्पू, रामकान्ति सिंह, राबिया खान, अनम खान, मुमताज़ बेगम, शहाना खान आदि उपस्थित रहे।

