February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्रीमद भागवत कथा की विशाल कलश यात्रा बड़े हर्षोल्लास पूर्वक निकालीं गई

1 min read
Spread the love


हरीपुरा में श्रीमद भागवत कथा की विशाल कलश यात्रा

जालौन से ब्रजेश उदैनिया सुनील श्रीवास्तव आशीष द्विवेदी

जालौन। श्रीमद्भागवत कथा की ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें ग्रामीण भक्तों द्वारा डीजे की धुन पर भक्ति गीतों में जमकर ठुमके लगाए गए।
ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शनिवार को कलश यात्रा से शुरू हुआ। भक्तों को कथा का रसपान कथा व्यास द्वारा रविवार कराया जायेगा।यह आयोजन 20 सितंबर तक चलेगा। कलश यात्रा भव्य और विशाल निकाली जाए जिसमें पूरे गांव के भक्त यात्रा में शामिल होकर भक्ति गीतों में झूम रहे थे, परीक्षित श्रीमती अर्चना देवी मिथलेश मिश्रा भागवत पुराण को अपने सिर पर रखकर भक्ति गीतों को गुनगुना कर पैदल पैदल चल रहे थे। भागवत व्यास पैलावर कानपुर रथ पर बैठकर इस कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।इस दौरान सुरेंद्र सहित, भगवती प्रसाद मिश्रा, सत्यनारायण मिश्रा, मिथलेश मिश्रा, दिलीप, डॉक्टर आशीष, सुमित कुमार, चंद्र मोहन, रमाकांत त्रिपाठी, विवेक, ऋषि, शिवम्, सत्यम राजीव मिश्रा सहित एक सैकड़ा भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *