February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बांदा

*विभिन्न स्थानों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त के सहयोगी जीजा को थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार ।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल बरामद ।*
मुख्य अभियुक्त द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अतर्रा चुंगी व बलखंडीनाका में चोरी की घटना सहित आदि स्थानों पर चोरी की घटनाओं को दिया गया है अंजाम ।
*बांदा -पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.09.2025 को थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त के साथी को चोरी के माल के साथ किया गया गिरफ्तार । गौरतलब हो कि दिनांक 12.07.2025 को कोतवाली नगर क्षेत्र आमबाग चुंगी के रहने रामदेव द्वारा दिनांक 04.07.2025 को अपने घर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने तथा दिनांक 07.09.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र बलखंडीनाका के रहने वाले उपेन्द्र कुमार वाजपेयी द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के संबंध मे सूचना प्राप्त दी थी । सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम मे सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर व टेक्निकल साक्ष्यों के माध्यम से आज दिनांक 13.09.2025 को थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात के चिल्ली गांव से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसका साला राजेश जमादार पुत्र पुन्ना जमादार निवासी ग्राम चिल्ली थाना कोतवाली देहात द्वारा दिनांक 07.09.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र बलखंडीनाका में तथा 04.07.2025 को कोतवाली नगर क्षेत्र आमबाग चुंगी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था । चोरी के माल को अपने घर ग्राम चिल्ली मे रखा था जो आज चोरी का माल लेकर बेचने जा रहा था । चोरी के माल को बेचने के बाद प्राप्त रुपयों को आपस में बांट लेते थे । तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से लगभग 35.24 ग्राम पीली धातु व 555.19 ग्राम सफेद धातु बरामद किया गया है । जो मुख्य अभियुक्त द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया था । पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त राजेश जमादार पुत्र पुन्ना जमादार की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।
*बरामदगी-*
◼️35.24 ग्राम पीली धातु
◼️555.19 ग्राम सफेद धातु
गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. बरदानी जमादार पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम इंगोहटा थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर ।
    वांछित अभियुक्त-
  2. राजेश जमादार पुत्र पुन्ना जमादार निवासी ग्राम चिल्ली थाना कोतवाली देहात ।
    पंजीकृत अभियोग-
    मु0अ0सं0 606/2025 धारा 331(3)/305 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
    मु0अ0सं0 735/25 धारा 331(1)/305 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
    बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *