February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गल्ला व्यापार कल्याण समिति के चुनाव,15 को होगा मतदान

1 min read
Spread the love

जालौन

जालौन गल्ला व्यापार कल्याण समिति के चुनाव के लिए बड़ा माहौल बताया जा रहा है

15 सितंबर को होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों पर दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं दोनों गुटों ने अपनी-अपनी रणनीति के तहत नवीन गल्ला मंडी में चुनावी कार्यालय खोले हैं

एक तरफ, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पंकज गुप्ता ने महामंत्री संदीप तिवारी और कोषाध्यक्ष मनोज शिवहरे के साथ मिलकर एक कार्यालय खोला है

दूसरी तरफ, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रेमदास गुप्ता, महामंत्री गजेंद्र सिंह गुर्जर और कोषाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा ने अपना कार्यालय दो दिन पहले ही खोल लिया था

दोनों गुट अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और व्यापारियों से घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कौन जीतेगा क्योंकि मतदाता अभी चुप हैं। चुनाव का नतीजा 15 तारीख को मतदान के बाद ही पता लगेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *